नालंदा में ठंड का कहर जारी, जनजीवन प्रभावित – स्कूलों की छुट्टी पर अब तक कोई आदेश नहीं

Views

 

Nalanda : नालंदा जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पछुआ हवा और शीतलहर के चलते पिछले सात दिनों से जिलेवासियों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। घना कोहरा दिनभर छाया रहता है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। सुबह से लेकर देर दोपहर तक धूप के दर्शन नहीं होते, जिससे सर्दी का एहसास और गहरा हो जाता है।

लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं और कई लोग आंखों पर धुंध का सहारा लेकर ही बाहर निकलते हैं। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से स्कूलों की छुट्टी का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। बच्चों को सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड में स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में अलाव जलते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन तीव्र शीतलहर के आगे वे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द स्कूलों की छुट्टी की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चों को इस कड़ाके की सर्दी से राहत मिल सके।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच रहा है। कोहरा और ठंडी हवाएं फिलहाल जारी रहेंगी।


प्रशासन से गुहार

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ठंड के इस प्रकोप को देखते हुए जल्द से जल्द स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down