राजगीर महोत्सव 2024 के तहत आयोजित कृषि मेला का शुभारंभ 21 दिसंबर से हुआ, जो 27 दिसंबर तक चलेगा। इस मेले का आयोजन ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर अस्थावां के प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री विनोद कुमार ने टीवी एंकर रूपम त्रिविक्रम के साथ मंच साझा किया।
कृषि मेले में किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर विशेष छूट और सब्सिडी दी जा रही है। विनोद कुमार ने मेले के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि यंत्रों की खरीदारी सरकार द्वारा जारी परमिट के अनुसार की जा रही है, ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। राजगीर महोत्सव का यह कृषि मेला किसानों के लिए न केवल जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत है, बल्कि यह मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन भी कर रहा है।
ज़िला प्रशासन का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक किसान इस मेले में भाग लें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी खेती को उन्नत
बनाएं।