नालन्दा: भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह(आरसीपी सिंह) गुरुवार को पहली बार पटना पहुंचेंगे। भाजपा में उनके स्वागत के लिए व्यापक तरीके से तैयारी की जा रही है। इसको लेकर राजधानी पटना में बड़ी संख्या में होर्डिग लगाये गए हैं। हवाई अड्डे से गाजे बाजे के साथ हाथी, घोड़ा- ऊंट के साथ रोड शो करते हुए आरसीपी सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह गुरुवार को 11 बजे नयी दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। वहीं, इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बहुत ही करीबी नालंदा का लाल, बिहार का उभरता हुआ सितारा युवाओं की आवाज सदा गरीब गुर्बा को इंसाफ दिलाने की मांग करने वाले युवा सोच,बिहार की राजनीति को अपनी कलम की नोक से प्रभावित करने वाले, नया जोश युवा दिलों की धड़कन सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना सिद्दीकी गुरुवार 18 मई को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
मुन्ना सिद्दीकी के साथ सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक और जनता दल यू के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह की उपस्थिति में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के समक्ष पार्टी में शामिल होंगे।