5 साल से पक्का मकान के लिए संघर्ष कर रहे हैं लोगों ने विरोध का अपनाया अनोखा तरीका, बीच सड़क चाय बना रखी मांग

Views

नालंदा : पिछले 5 साल से पक्का मकान के लिए संघर्ष कर रहे लोगों का आज गुरुवार को एक बार फिर गुस्सा फूटा और गांधीगिरी के रास्ते बिहारशरीफ राजगीर मार्गो कोसुक के समीप सड़क जाम किया। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इतना ही नही इस दौरान लोगों ने भीषण ठंड से राहत के लिए बीच सड़क चूल्हा जलाकर चाय बनाने लग गए। 

दरअसल 5 साल पहले एनएच 82 बिहार शरीफ राजगीर फोरलेन का निर्माण के दौरान बिहार शरीफ प्रखंड के कोसुक में महादलित परिवार को विस्थापित कर पंचाने नदी के समीप यह कह कर बसाया गया था कि सड़क निर्माण में जो उनका घर टूटा है। उसके बदले उन्हें जमीन और घर के बदले घर दिया जाएगा। 

कई साल गुजर जाने के बावजूद ना स्थानीय प्रशासन ना स्थानीय जनप्रतिनिधि हीं, उन लोगों की बातें सुन रहे हैं। गर्मी, बरसात और भीषण ठंड खुले आसमान के नीचे पूरा महादलित परिवार गुजारने को विवश है। भीषण ठंड में जीना मुहाल हो गया है । सड़क जाम की सूचना मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down