नालंदा में पेयजल संकट और कूड़ा डम्पिंग के खिलाफ धरना, नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की

Views

 


Nalanda:नालंदा के बड़ी पहाड़ी क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 और 20 में पेयजल संकट और पंचाने नदी के किनारे कूड़ा डम्पिंग के बढ़ते संकट के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नगर निगम के समीप धरना दिया। इस दौरान नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की।

भाकपा नेता शिवकुमार यादव ने बताया कि बड़ी पहाड़ी के इन दोनों वार्डों में नलजल योजना के तहत पाइप बिछा दिए गए हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो पाई है। इसके कारण लोग ठंड में भी पानी के लिए परेशान हैं और पर्यटकों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। इसके अलावा पंचाने नदी के किनारे पिछले कई महीनों से कूड़ा और मरे हुए जानवर फेंके जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इस बारे में जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को बार-बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

भाकपा के जिलामंत्री राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध और जलने से निकलने वाला धुआं स्थानीय आबादी के लिए घातक हो गए हैं। इस समस्या से करीब 10,000 लोग प्रभावित हो रहे हैं। फरवरी महीने में जिलाधिकारी ने कूड़े के उपचार के लिए आदेश दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। प्रदर्शन में डॉ. मनोज कुमार, उमेश चंद्र चौधरी, विष्णु देव पासवान सहित कई स्थानीय नेता और ग्रामीण शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया

 जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down