अस्थावां में दिग्गज नेता की धर्मपत्नी पुण्य तिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Views

 


Nalanda: 

अस्थावां के नेपुरा में बुद्धवार को नेकदिल महिला राजद नेता की धर्मपत्नी स्व. ममता सिन्हा की पुण्य तिथि के मौके पर सैकडों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लोगों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर स्व. ममता को नम आँखों से याद किया जिसके बाद मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। 


इस मौके पर राजद नेता अनिल महाराज ने कहा कि स्व. ममता सिन्हा नेक व काफी सुशील थी। उन्होंने हर कदम पर साथ दिया और हौसले को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पल पल साथ देने वाली जीवन संगिनी भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं नजरों से ओझल होकर भी हमारा साथ दे रही है। 


ममता सिन्हा के श्रद्धाञ्जली सभा में लगभग पूरे अस्थावां विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, हुमायूँ अक्तर तारिक, दीपक कुमार, जगलाल चौधरी, संजय कुशवाहा सहित सेकडों राजद कार्यकर्ता व जदयू कर्यकर्ता भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down