सभी ने क्षेत्र में विकास करने की कही बात
मो० हमजा अस्थानवी
नालन्दा: अस्थावां प्रखंड परिसर में स्थित न्यु बी आर सी भवन में शुक्रवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह डी सी एल आर मो शफीक, सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने शपथ दिलवाई।
अस्थावां नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के नव निर्वाचित लाडली सिन्हा,उप मुख्य पार्षद पद के नव निर्वाचित उप मुख्य पार्षद अजित पासवान व पार्षद वार्ड नं -1के शुकरी देवी,वार्ड के बच्ची देवी,वार्ड 3के विशुनधारी पासवान, वार्ड 4के ममता कुमारी,वार्ड 6के सुबोध कुमार,वार्ड 7के संगीता कुमारी,वार्ड 8के नीलम सिन्हा,वार्ड 9के सरिता देवी,वार्ड 10के मुनेश्वर कुमार सिन्हा,व वार्ड 11के ललिता देवी को उनके हीं स्थान पर शपथ - पत्र पढ़वाकर पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी गई।
मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा कायम करना है। क्षेत्र में साफ सफाई,घर घर पानी ,पक्का मकान ,राशन कार्ड,कच्ची सड़कों को पक्की सड़क निर्माण प्राथमिकता होगी। लोगों के सेवा के लिए हर समय तत्पर । क्षेत्र में जहां कहीं पानी लोगों तक नहीं रहा वहां पानी पहुंचाना है। न्याय के साथ विकास। किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध करवाना। युवाओं के लिए रोजगार।
इंजीनियर से उप मुख्य पार्षद अजित कुमार पासवान ने कहा कि अस्थावां नगर पंचायत का विकास मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के पठन पाठन के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था। अस्थावां में मैरेज हॉल,नगर पंचायत क्षेत्र में किसानों के जलमग्न खेत से पानी निकासी के लिए पक्का नाला निर्माण।




