NALANDA: कांग्रेस ने लिया राष्ट्र की एकता, अखंडता व न्याय की रक्षा का संकल्प

Views


नालन्दा :(मो० हमजा अस्थानवी)  जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम बिहारशरीफ में जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में संविधान दिवस के रूप में मनाया गया सर्वप्रथम सभी कांग्रेस जनों ने भारत के संविधान की पूजा अर्चना की एवं उसके बाद संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर उसके प्रति निष्ठावान एवं देश की एकता अखंडता को बरकरार रखने की शपथ ली .

अंग्रेजों के चंगुल में फंसा रहा देश आजाद हुआ
तत्पश्चात एक संविधान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज के दिन ही उस समय के विद्वानों एवं बुद्धिजीवीयों की कमेटी के द्वारा एवं उस कमेटी के चेयरमैन डॉक् राजेन्द्र बाबू एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा संविधान का गठन किया गया था आपको बता दें की हमारा देश सैकड़ों वर्षों तक अंग्रेजों के चंगुल में फंसा रहा हम सैकड़ों वर्षों तक गुलामी की जंजीरों से बंधे हुए थे जब सन 1947 में देश आजाद हुआ

मौलिक स्वतंत्रता का अधिकार 
 उस समय सबसे बड़ी आवश्यकता एवं चुनौती हमारे देश में पुराने संविधान को हटाकर नया संविधान बनाने की थी सन 1949 में यह संविधान बनकर पूरी तरह से तैयार हुआ इस संविधान में जो सबसे बड़ा हमें अधिकार दिया गया वह नागरिक के मौलिक स्वतंत्रता का अधिकार था हमें अपने देश में अपनी बात रखने का अधिकार प्राप्त हुआ हमें अपने देश में कहीं भी जाकर रोजगार करने का नौकरी करने का या कहीं भी रहने और विचरण करने  का अधिकार इसी संविधान के तहत प्राप्त हुआ 

इसी संविधान के द्वारा हमें अपने मौलिक अधिकारों का ज्ञान प्राप्त हुआ हमें इस संविधान के द्वारा दी गई शक्तियों का जरूर अवलोकन करना चाहिए  दिलीप कुमार ने सरकार की ओर भी इशारा करते हुए कहा की हिंदुस्तान में चलने वाले सभी पाठ्यक्रमों में भारतीय संविधान का एक अध्याय जरूर होना चाहिए 


नागरिकों की स्वतंत्रता को छीना जा रहा है 
जिससे कि वर्तमान पीढ़ी को नौजवानों को संविधान के तहत दी गई शक्तियों एवं अपने अधिकार का ज्ञान हो सके आज वर्तमान में जो देश की सरकार चल रही है वह बाबा साहब के द्वारा लाए गए संविधान को समाप्त करने की कोशिश में लगी हुई है नागरिकों के मौलिक अधिकार को छिनने का काम किया  जा रहा है नागरिकों की स्वतंत्रता को छीना जा रहा है जबकि देश की सरकार को यह समझना चाहिए कि सबसे पहले इस देश में नागरिक रहेंगे तभी हमारी सरकारें चलेगी सबसे बड़ा मालिक प्रजातंत्र में प्रजा यानी जनता ही होती है बल्कि सरकार द्वारा बहाल किए गए सरकारी मुलाजिमों को भी यह समझना चाहिए कि जनता है तभी तक वह पदाधिकारी हैं 

संविधान की रक्षा 
लेकिन आज की सरकार एवं वर्तमान का प्रशासन नागरिकों को रत्ती भर भी अधिकार देने के लिए तैयार नहीं है उन्हें लगता है कि वही सब कुछ है लेकिन यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि हमारे पूर्वजों ने कितनी मुश्किलों का सामना करके यह आजादी और संविधान हम लोगों को दिया है आज अगर हम आजाद नहीं होते तो हमारा संविधान और हमारी मौलिक अधिकार भी हमें प्राप्त नहीं होती अंत में दिलीप कुमार ने सभी कांग्रेसियों की और मुखातिब होते हुए कहा कि हम कांग्रेसियों का सबसे बड़ा दायित्व है इस संविधान की रक्षा करना हमें अपने जान की बाजी लगाकर भी संविधान की रक्षा करना है 

साथ ही अगर देश की जनता के साथ अगर कोई दुर्व्यवहार होता है उनके मौलिक अधिकारों का हनन होता है तो उसके खिलाफ भी आवाज उठाना हम कांग्रेसियों का काम है इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह मो जेड इस्लाम मुन्ना पांडे नंदु पासवान सरबेंद्र कुमार उदय कुशवाहा राजीव रंजन अजीत कुमार बेताब अली बच्चु प्रसाद राजीव कुमार गुड्डु राजेश्वर प्रसाद अमन कुमार मो आमिर मो साहेब मो जसिम मो फारूक के अलावे दर्जनों कांग्रेसियों ने संविधान पढ़कर शपथ ली ॥


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down