नालंदा - कलश शोभा यात्रा में 501 महिलाओं ने लिया हिस्सा ।

Views

NALANDA:

दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मेघी नगमा गांव में प्राण प्रतिष्ठान शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मौके पर कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। तपती गर्मी के बीच 501 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर पूरे इलाके का भ्रमण किया। 


कार्यक्रम के आयोजनकर्ता प्रदीप मुखिया ने बताया कि हम लोग इस धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में शांति का संदेश दे रहे हैं। कलश यात्रा के आयोजन से जहां गांव में सुख शांति आती है वहीं पूरे इलाके में भी भक्ति का माहौल बनता है।



कलश यात्रा में में तीनों देव ब्रम्हा, विष्णु व महेश के साथ-साथ 33 कोटि देवी देवता स्वयं कलश में विराजमान होते हैं। वहीं कलश को धारण करने वाले जहां से भी ग्राम का भ्रमण करता है वहीं की धरा स्वयं सिद्व होती जाती है। हम लोग बिहार शरीफ की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए ही इस कलश यात्रा का आयोजन किए हैं। कलश यात्रा के बाद 8 दिनों तक रासलीला कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। 



जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के हाथों होगा।इस धार्मिक अनुष्ठान के मौके पर प्रदीप मुखिया सुमंत कुमार सुनील पासवान मनोज कुमार धर्मेंद्र पांडे टुनटुन मुखिया विष्णुदेव पासवान दयानंद पासवान बालमुकुंद सिंह किशोर कुमार कृष्ण प्रसाद के अलावे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down