नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, गंगा उद्भव योजना का लिया जायजा

Views

नालंदा(BIHARTV24) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हवाई मार्ग से नालन्दा जिले के हॉकी मैदान राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ गंगा जल उद्भव योजना की समीक्षा की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार व अन्य कार्यकर्ता ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। 

Next:नालंदा - वाहन चेकिंग के दौरान 17.50 लाख रुपए किया बरामद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में गंगा जल उद्भव योजना की समीक्षा करने के बाद बनगंगा के रास्ते गया चले गए। 

बता दें यह योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है । इस योजना को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए वे कृतसंकल्प है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर राजगीर से लेकर गया तक सड़क मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था देखी गयी।

बिहार की हर खबर सबसे पहले देखे हमारे न्यूज़ वेबसाइट BiharTV24.in और YouTube चैनल BIHAR TV पर।दोस्तों हमारे फेसबुक Page को फॉलो करें और अपने आस-पास की हर छोटी बड़ी खबरों के लिए बिहार टीवी से जुड़े रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down